हरतालिका तीज के दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति के लिए व्रत रखती है। इस दिन पूरे विधि-विधान से पूजा करने पर सारी इच्छाएं पूरी होती है। आइए जानते हैं कि हरतालिका तीज पर ऐसे करें पूजा, वैवाहिक जीवन होगा खुशहाल-
हरतालिका तीज के दिन सुहागिन महिलाएं अपनी पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती है। इससे वैवाहिक जीवन में खुशहाली आती है।
हरतालिका तीज के दिन सुहागिन महिलाएं भगवान शिव और माता पार्वती की पूरे विधि-विधान से पूजा करती है। इससे भगवान की कृपा बनी रहती है।
इस दिन विशेष रुप से कथा सुनने की परंपरा होती है। इससे भगवान शिव और माता पार्वती का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
इस दिन सुहागिन महिलाएं माता पार्वती को सोलह श्रृंगार अर्पित करती है, जिससे उनके वैवाहिक जीवन में किसी प्रकार की परेशानी न रहें।
हरतालिका तीज के दिन सुहागिन महिलाओं को हरे रंग की साड़ी पहननी चाहिए और सोलह श्रृंगार भी करना चाहिए। इस दिन ऐसा करना शुभ माना जाता है।
इस दिन साथ में दान करने से जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। भगवान शिव और माता पार्वती सारी मनोकामना भी पूर्ण करते हैं।
हरतालिका तीज पर ऐसे करें पूजा वैवाहिक जीवन खुशहाल होगा। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM