समोसे के शौकीन, जान लें इसके नुकसान


By Prakhar Pandey10, Jan 2024 04:26 PMnaidunia.com

समोसे का सेवन

समोसे का सेवन करना लोग काफी ज्यादा पसंद करते है। आइए जानते है समोसे के नुकसान के बारे में।

कोलेस्ट्रॉल की समस्या

हद से अधिक ऑयली और तला भुना खाने से नसों में बैड कोलेस्ट्रॉल जमने लगेगा। शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ना खतरनाक होता है।

प्रोटीन की कमी

समोसे में बहुत कम प्रोटीन पाया जाता है। ऐसे में शरीर की मांसपेशियों के निर्माण पर भी बुरा प्रभाव पड़ सकता है। साथ ही, इसके सेवन से कमजोरी भी आती है।

ब्लड प्रेशर

समोसे लवर्स एक बार खाने बैठते है तो मन भरने तक खाते रहते है। अधिक समोसा खाने से ब्लड प्रेशर हाई रहता है।

बढ़ता है मोटापा

समोसे में भरपूर तेल होता है। इसके सेवन से ट्रांस फैट और कैलोरी तेजी से बढ़ने लगती है। यह आपके पेट और कमर की चर्बी को तेजी से बढ़ाता है।

हार्ट संबंधी समस्याएं

समोसे के अंदर नमक समेत कई मसाले अच्छी मात्रा में पाए जाते है। इसके सेवन से दिल की बीमारियों का जोखिम बढ़ सकता है, हार्ट पेशेंट के लिए यह बेहद हानिकारक होता है।

मसालो के नुकसान

समोसा कई मसालों से भरपूर होता है, इसके सेवन से स्किन एलर्जी का खतरा भी हो सकता है। इसमें मिलने वाला रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट मुहांसों की समस्या पैदा कर सकता है।

पाचन संबंधी समस्याएं

ऑयली और मसालेदार होने के चलते समोसे के सेवन से पाचन संबंधी परेशानियां भी आ सकती है। इसे खाने से गैस और एसिडिटी भी हो सकती है।

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

ये लोग भूलकर न करें मशरूम का सेवन