घर में गृह लक्ष्मी का पौधा लगाना काफी शुभ माना जाता है। इस पौधे को लगाने से घर में धन की देवी का वास होता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार हरसिंगार के पौधे को गृह लक्ष्मी का पौधा माना जाता है। इस पौधे को लगाने से जीवन से जुड़ी कई परेशानियां दूर हो सकती हैं।
ये पौधा घर के लिए काफी लाभकारी होता है। इस पौधे को घर में लगाने से मां लक्ष्मी का वास होता है और धन से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं।
वास्तु शास्त्र के अनुसार हरसिंगार के पौधे को घर में लगाने से आर्थिक समस्याएं जल्द दूर हो सकती हैं, क्योंकि इस पौधे में धन की देवी का वास होता है।
अगर आप घर में गृह लक्ष्मी का पौधा लगाते है, तो इससे परिवार के सदस्य तनाव से कोसों दूर रहते हैं।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हरसिंगार का पौधा घर में लगाने से धन में भी बढ़ोतरी होती है और तिजोरी सदैव भरी रहती है।
हरसिंगार के पौधे को घर में लगाने की सोच रहे है, तो सोमवार या गुरुवार के दिन लगाएं। इस दिन पौधा लगाना शुभ माना जाता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार हरसिंगार के पौधे को उत्तर या पूर्व दिशा की ओर लगाना चाहिए। इस दिशा में लगाने पर पूरा लाभ मिलता है।