घर के आसपास ऐसी चीजें होने से, आती हैं बड़ी परेशानियां
By Ekta Sharma2023-03-25, 17:44 ISTnaidunia.com
वास्तु दोष
वास्तु के मुताबिक अगर बार-बार प्रयास करने पर किसी कार्य में सफलता नहीं मिलती या पैसा नहीं टिकता तो इसका कारण वास्तु दोष हो सकता है।
वास्तु के अनुसार रखें चीजें
इसी कारण से घर का हर हिस्सा और वहां पर रखने वाली चीजों की जगह वास्तु के अनुसार ही होनी जरूरी है।
सुख-समृद्धि का वास
घर में वास्तु संबंधी किसी भी तरह का दोष नहीं होने पर घर में सुख और समृद्धि का वास रहता है।
मुख्य द्वार
मुख्य द्वार में वास्तु से संबंधित किसी भी प्रकार का दोष नहीं होना चाहिए। घर का मुख्य द्वार अन्य दरवाजे से हमेशा बड़ा ही होना चाहिए। इसके अलावा घर के मुख्य की ऊंचाई अच्छी होनी चाहिए।
कांटेदार पौधे
वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर पर कांटेदार पौधे नहीं होने चाहिए। घर पर कांटेदार पौधे लगाने पर कार्यों में बाधाएं लगातार आती हैं। घर हमेशा फूल देने वाले पौधे ही लगाएं।
बड़ा पेड़ या खंभा
घर के मुख्य दरवाजे के आस पास किसी भी तरह कोई बड़ा पेड़ या खंभा नहीं होना चाहिए। ऐसे होने से घर में आने वाली सकारात्मक ऊर्जा प्रभावित होती है।
नल से पानी टपकना
वास्तु के अनुसार लगातार नल से पानी का टपकना अशुभ माना जाता है। इस कारण से घर पर आया हुआ धन कभी भी नहीं टिक पाता है।
इन पौधों को घर में लगाने से, छीन जाती है सुख-शांति