इन पौधों को घर में लगाने से, छीन जाती है सुख-शांति
By Ekta Sharma2023-03-25, 17:33 ISTnaidunia.com
पौधों को लगाना
वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में लगे कुछ पौधे सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। जिससे घर में सुख-समृद्धि आती है।
सजावटी पौधे
जाने अनजाने में हम कुछ ऐसे पौधे भी लगा लेते है, जो देखने में तो काफी सुंदर होते हैं, लेकिन वास्तु के अनुसार ये शुभ नहीं माने जाते हैं।
अशुभ पेड़-पौधे
ये पौधे घर की सुख-शांति छीन लेते हैं। आइए जानते हैं, कौन से वे पौधे हैं, जिन्हें घर में नहीं लगाना चाहिए।
कैक्टस
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर पर कैक्टस या कोई भी कांटेदार पौधा नहीं लगाना चाहिए। इन पौधों से नकारात्मक ऊर्जा घर में आती है। साथ ही परिवार में कलह-क्लेश बढ़ता है।
मेहंदी
वास्तु के अनुसार, घर पर मेहंदी का पौधा होना अशुभ माना जाता है। कहा जाता है कि इस पौधे में बुरी शक्तियों का वास होता है। नकारात्मक ऊर्जा का संचार भी बढ़ने लगता है।
पीपल
पीपल के पेड़ में कई देवी-देवताओं का वास होता है। लेकिन इसे घर में लगाना शुभ नहीं माना जाता। वास्तु के अनुसार, पीपल के पौधे से घर पर नकारात्मकता बढ़ती है।
इमली
वास्तु के अनुसार, इमली के पेड़ की छाया भी घर पर पड़ना अशुभ होता है, इसलिए कहा जाता है कि घर या घर के आसपास भी इमली का पेड़ नहीं होना चाहिए। इस पेड़ से घर पर नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।