अग्नि को सर्वाधिक पवित्र माना गया है। इसमें आहुति डालकर मनुष्य के सारे पाप, कष्ट और दुख भस्म हो जाते हैं। कुछ विशिष्ट आहुतियां आपकी अनेक समस्याओं का अंत कर सकती हैं।
प्रातः काल आम की लकड़ी में अग्नि प्रज्जवलित कर, हवन सामग्री में बराबर मात्रा में गूगल मिलाया जाए और इस सामग्री की 27 आहुतियां अग्नि में दें, तो घर में सुख शांति बनी रहेगी। यह कार्य सप्ताह में एक बार अ
सप्ताह में एक बार गूलर की लकड़ी पर अग्नि जलाएं। इसके बाद चावल, चीनी और दूध की खीर बनाकर शाम के समय इस अग्नि में 27 बार समर्पित करें, इससे आपको नियमित धन प्राप्ति होगी।
यदि हवन सामग्री में बराबर मात्रा में गुड़ मिलाकर, शाम के समय खैर की लकड़ी पर अग्नि प्रज्जवलित कर, 27 बार समर्पित करें, तो कर्ज से निश्चित मुक्ति मिलेगी। इसे हर 15 दिन में एक बार करना चाहिए।
गुरुवार के दिन प्रातः काल पीपल की लकड़ी पर अग्नि प्रज्वलित करें। इसके बाद पीली सरसों से अपनी उम्र की गिनती से आहुति दें। इससे आपका विवाह शीघ्र हो सकता है। विवाह होने तक हर गुरुवार ये करें।