क्या रोज आलू खाना होता है हेल्दी? जानें


By Sahil19, Sep 2023 04:20 PMnaidunia.com

आलू खाना

ज्यादातर लोग सब्जी के तौर पर आलू का सेवन करते हैं। हालांकि, यह बहस भी लंबे समय से चल रही है कि आलू हेल्दी है या नहीं।

आलू के पोषक तत्व

आलू में कार्बोहाइड्रेट और ग्लाइसेमिक काफी मात्रा में पाया जाता है, जिसका जरूरत से ज्यादा सेवन करने से स्वास्थ्य को नुकसान भी पहुंच सकता है।

ब्लड शुगर का बढ़ना

आलू को काफी ज्यादा मात्रा में खाने से ब्लड शुगर लेवल भी बढ़ सकता है। इससे बचने के लिए जरूरी है कि आलू को कम और हेल्दी तरीके से ही खाएं।

हेल्दी और पौष्टिक

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो आलू हेल्दी और पौष्टिक होता है। इसमें फाइबर, आयरन, विटामिन सी और विटामिन बी 6 समेत कई पोषक तत्व पाए जाते हैं।

पकाने का तरीका

दरअसल, आलू का हेल्दी या अनहेल्दी होना पूरी तरह से पकाने के तरीके पर निर्भर करता है। आलू से बनी कुछ चीजों को अनहेल्दी माना जाता है।

पकाने का तरीका

दरअसल, आलू का हेल्दी या अनहेल्दी होना पूरी तरह से पकाने के तरीके पर निर्भर करता है। आलू से बनी कुछ चीजों को अनहेल्दी माना जाता है।

आलू से बना जंक फूड

आलू से बनाएं फ्रेंच फ्राइज और चिली पोटैटो को हेल्थ के लिहाज से अनहेल्दी माना जाता है। इसका ज्यादा सेवन करना शरीर के लिए सही नहीं होता है।

उबालकर खाएं आलू

अगर आपको आलू खाने है तो फ्राई करने की जगह उबालकर खा सकते हैं। इस तरीके से आलू खाना सेहत के लिए बेहतर होता है।

हेल्दी तरीके से आलू खाना

अगर आप हेल्दी तरीके से आलू का सेवन रोजाना करते हैं तो आपका ब्लड प्रेशर कम हो सकता है। बशर्ते आलू से बनने वाले जंक फूड को न खाएं।

हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

प्रेग्नेंसी के शुरुआती महीनों में ना करे ये 6 गलतियां