बादाम और दूध है सेहत के लिए फायदेमंद


By Abrak Akrosh28, Mar 2023 06:47 PMnaidunia.com

पाउडर का भी कर सकते हैं उपयोग

बादाम और दूध का एक साथ सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है। भिगोने के अलावा पाउडर के रूप में भी बादाम का उपयोग किया जा सकता है।

दिल को बनाए मजबूत

बादाम में गुड कोलेस्ट्राल(एचडीएल) को बढ़ाने की क्षमता होती है। ये बैड कोलेस्ट्राल को नियंत्रित भी करता है। इसलिए इनका सेवन करना दिल को मजबूत बनाता है।

हड्डियों के लिए फायदेमंद

हड्डियों के लिए कैल्शियम और विटामिन डी बहुत जरूरी हैं। ये दोनों बादाम और दूध में पाए जाते हैं। इसलिए हड्डियों को मजबूत बनाने में कारगर हैं।

आंखों की बढ़ाए रोशनी

बादाम में राइबोफ्लेविन होता है। दूध में मौजूद कैल्शियम और विटामिन डी के साथ मिलकर ये आंखों के लिए फायदेमंद हो जाता है।

नींद न आने की समस्या करे दूर

बादाम में ट्रिप्टोफैन नाम का कंपाउंड होता है। ये अच्छी नींद लाने में बहुत कारगर है। रात में बादाम दूध पीने से नींद न आने की समस्या खत्म होती है।

रोग प्रतिरोधी शक्ति होती है मजबूत

बादाम और दूध के मिश्रण में रोगों से लड़ने की ताकत बढ़ाने की क्षमता भी होती है। इसमें कई ऐसे तत्व होते हैं जिसमें एंटीआक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं।

Health Tips: फिट रहने के लिए राेज अपनाएं ये 10 हेल्थ टिप्स