मसालों की रानी काली मिर्च सेहत के लिए काफी लाभदायक मानी जाती है। यह न केवल खाने का स्वाद बढ़ाती है, बल्कि इसमें कई औषधीय गुण भी पाए जाते हैं
रात को सोने से पहले काली मिर्च का सेवन सही तरीके से करने पर कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। चलिए जानते हैं, सोने से पहले काली मिर्च का सेवन किस तरह से करना चाहिए और इससे क्या स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं।
काली मिर्च में पाइपेरिन पाया जाता है, जो पाचन तंत्र को तेज करने में मदद करता है। सोने से पहले काली मिर्च खाने से अपच और पेट की समस्याओं में आराम मिलता है।
सोने से पहले काली मिर्च के सेवन से नींद अच्छी आती है। इसके सेवन से शरीर को आराम मिलता है।
काली मिर्च के सेवन से इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद मिलती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करती है।
स्किन पर निखार लाने के लिए काली मिर्च का सेवन फायदेमंद माना जाता है। इसके नियमित सेवन से त्वचा को चमकदार बनाने में मदद मिलती है।
काली मिर्च के सेवन से मेटाबॉलिज्म तेज होता है। इससे फैट बर्निंग में मदद मिलती है। रात में इसका सेवन करने से वजन कंट्रोल में रहता है।
काली मिर्च का सेवन रात को सोने से पहले एक गिलास गुनगुने के साथ करें। इसके लिए एक गिलास गुनगुने में एक चुटकी काली मिर्च का पाउडर मिलाएं और पी जाएं। यह कई समस्याओं के लिए रामबाण है।
इसी तरह की स्वास्थ्य से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें Naidunia.com