चेहरे पर आएगा चांद जैसा नूर, लौकी जूस में मिलाकर पिएं 1 चीज


By Ram Janam Chauhan29, Jan 2025 05:30 PMnaidunia.com

चेहरे पर चांद जैसा नूरानी निखार के लिए लौकी के साथ इस चीज को मिलाकर सेवन करने से लाभ मिल सकता है। साथ ही, कई अन्य फायदे भी होते हैं-

लौकी जूस पीने के फायदे

लौकी के जूस में एंटी-ऑक्सीडेंट्स, मिनरल्स और विटामिन होता है, जिसकी वजह से त्वचा को निखारने में सहायता मिल सकती है।

पुदीने के फायदे

लौकी के जूस में पुदीने को मिलाकर पीने से त्वचा को निखारने और गहराई से साफ करने मे मदद मिल सकती है।

कैसे बनाएं लौकी और पुदीने का जूस?

घर पर लौकी और पुदीने का जूस बनाने के लिए लौकी को मिक्सी में डालकर रस निकालें। इसके बाद पुदीने की पत्तियों को पीसकर रस निकालें और लौकी के जूस में मिलाकर सेवन करें।

किस समय पिएं लौकी का जूस

त्वचा को निखारने और ग्लोइंग बनाने के लिए लौकी के जूस को सुबह खाली पेट सेवन करना फायदेमंद माना जाता है।

हफ्ते में कितने पिएं लौकी का जूस?

त्वचा से दाग-धब्बे और मुंहासों को कम करने के लिए लौकी के जूस को हफ्ते में 2-3 बार सेवन कर सकते हैं।

डॉक्टर से राय लें

अगर आपको लौकी और पुदीने से किसी तरह की समस्या है, तो इसे इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

उंगलियों के दर्द से राहत के असरदार घरेलू उपाय