किसी औषधि से कम नहीं चक्र फूल, मिलते हैं ये फायदे


By Ritesh Mishra09, Apr 2025 12:05 PMnaidunia.com

हमारे घरों की किचन में चक्र फूल का इस्तेमाल रोजाना किया जाता है। यह मसाला न केवल खाने के स्वाद को बढ़ाता है, बल्कि या सेहत के लिए भी रामबाण का काम करता है।

चक्र फूल में पाए जाने वाले पोषक तत्व

चक्र फूल में मौजूद औषधीय गुण कई तरह की बीमारियों से लड़ने में हमारी मदद करते हैं। आज हम इस लेख में जानेंगे कि चक्र फल का सेवन से क्या फायदे मिलते हैं।

नींद की परेशानी में रामबाण

चक्र फूल में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो तनाव कम करने और दिमाग को शांत रखने में मदद करते हैं। इसे दूध या हर्बल टी में डालकर लेने से नींद अच्छी आती है।

मजबूत इम्यून सिस्टम में के लिए चक्र फूल

चक्र फूल में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। यह सर्दी-खांसी और वायरल से बचने में मदद करता है।

पेट की समस्याओं में आराम

अगर आपको भी गैस, अपच और पेट फूलने जैसी समस्या होती है, तो चक्र फूल इसमें फायदेमंद हो सकता है। यह पाचन को दुरुस्त करता है और पेट दर्द को भी शांत करता है।

सर्दी-जुकाम में आराम

चक्र फूल में एंटीवायरस और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो सर्दी-जुकाम, खांसी और गले की खराश में राहत देते हैं। इसे काढ़े में उबालकर पी सकते हैं।

कैसे करें चक्र फूल का सेवन?

इसके लिए 1-2 चक्र फूल को पानी में उबालकर काढ़ा बनाएं। इसे सुबह या रात को पी सकते हैं।

किसी औषधि से कम नहीं चक्र फूल, मिलते हैं ये फायदे। इसी तरह की स्वास्थ्य से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

पेट साफ करने के लिए अजवाइन कैसे खाएं?