आज कल की बिजी लाइफस्टाइल के कारण लोगों को खुद के लिए टाइम ही नहीं मिल पाता। जिसके कारण सेहत संबंधी कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
आज हम आपको एक ऐसे फल के बारे में बताने वाले है, जो सेहत के लिए रामबाण है। इस फल का नाम करौंदा है। आज हम इस लेख में करौंदा खाने के फायदों को जानेंगे।
करौंदा विटामिन सी से भरपूर होता है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में मदद करता है।
करौंदा का सेवन डाइजेशन के लिए फायदेमंद है। इसके सेवन से डाइजेशन को मजबूत करने में मदद मिलती है।
करौंदा एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो दिल की सेहत के लिए फायदेमंद है। यह कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करने में मदद करता है।
करौंदा का सेवन उनके लिए अच्छा है, जो वजन कम करना चाहते हैं। इसमें कैलोरी कम और फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो वजन घटाने में मदद करता है।
करौंदा में आयरन की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करता है।
इसी तरह की स्वास्थ्य से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com