चांद सा चमकेगा चेहरा, पिएं ABC जूस


By Ram Janam Chauhan20, Feb 2025 01:47 PMnaidunia.com

सर्दियों में त्वचा बेजान, रूखी और ड्राई होना आम है। ऐसे में चेहरे पर नूरानी निखार और ग्लोइंग स्किन के लिए आप इस ABC जूस का सेवन कर सकते हैं।

क्या है ABC जूस?

ABC का जूस का मतलब है कि A से सेब, B से चुकंदर और C से गाजर है। सेब त्वचा को साफ करने, चुकंदर खून बढ़ाने और गाजर झुर्रियों से बचाने में मददगार है।

ABC जूस पीने के फायदे

अगर आप रोजाना ABC जूस का सेवन करते हैं, तो इससे त्वचा को ग्लोइंग बनाने, शरीर को साफ करने, हाइड्रेटेड रखने में मदद मिल सकती है।

ABC जूस कैसे बनाएं?

ABC जूस को बनाने के लिए 1-2 सेब, 1-2 चुकंदर, 1-2 गाजर और स्वाद के अनुसार नमक मिलाएं। इसके बाद थोड़ा पानी मिलाकर सभी सामग्रियों को अच्छे से मिक्स करें।

ABC जूस ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाए

रोजाना ABC जूस का सेवन करने पर ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने में मदद मिल सकती है। जिसकी वजह से स्किन ग्लोइंग नजर आती है।

ABC जूस खून साफ करे

ABC जूस का सेवन करने से लिवर को साफ करने में सहायता मिल सकती है। साथ ही, शरीर में जमा विशैले पदार्थ को बाहर निकालने में मदद मिल सकती है।

डॉक्टर से सलाह लें

अगर आपको सेब, चुकंदर और गाजर के सेवन से किसी तरह की एलर्जी या समस्या है, तो ऐसे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

कमर में बहुत ज्यादा दर्द हो तो क्या करना चाहिए?