धनिया, जीरा और सौंफ तीनों ही सेहत के लिए फायदेमंद माने जाते हैं, लेकिन इन तीनों का मिश्रण सेवन करने पर ये 5 गजब के फायदे मिल सकते हैं-
इन तीनों का मिश्रण अगर आप सेवन करते हैं, तो इससे जल्द ही मोटे पेट को अंदर करने में मदद मिल सकती है।
अगर आप धनिया, जीरा और सौंफ को पानी में मिलाकर सेवन करते हैं, तो इससे पाचन शक्ति को मजबूत बनाने में मदद मिल सकती है।
इन्हें पानी में मिलाकर पीने से कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करने और दिल को स्वस्थ रखने में मदद मिल सकती है।
इन तीनों में ही एंटी-ऑक्सीडेंट्स, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेंटरी गुण होते हैं, जो शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।
ज्यादा फास्ट फूड्स का सेवन करने पर शरीर में विषैले पदार्थ जमा हो सकते हैं। ऐसे में इन तीनों को मिलाकर पीने से शरीर को डिटॉक्स करने में मदद मिल सकती है।
अगर आपको सौंफ, धनिया और जीरा से किसी तरह की समस्या या एलर्जी है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com