सेहत का खजाना है यह खट्टा फल, मिलते हैं 6 कमाल के फायदे


By Ritesh Mishra07, Apr 2025 05:21 PMnaidunia.com

अमड़ा जिसे आमड़ा, आम्रातक, अमरा, आम्बा इत्यादि नामों से भी जाना जाता है। इसमें कई औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए किसी औषधि से कम नहीं।

अमड़ा खाने के फायदे

इस स्वादिष्ट फल को खाने से सेहत को कई लाभ मिलते हैं। आज हम इस लेख में जानेंगे कि अमड़ा खाने से शरीर को क्या-क्या फायदे होते हैं।

इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाएं

अमड़ा में भरपूर मात्रा में विटामिन सी होता है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करता है। यह वायरल और मौसमी बीमारियों से बचाने में मदद करता है।

दुरुस्त पाचन तंत्र

इसमें फाइबर की मात्रा अच्छी होती है, जो कब्ज, गैस और एसिडिटी जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

शुगर को कंट्रोल रखें

अमड़ा ब्लड शुगर को बैलेंस करता है और डायबिटीज के मरीजों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है।

स्किन को ग्लोइंग बनाएं

अमड़ा के रोजाना सेवन करने से चेहरे पर ग्लो आता है और पिंपल्स व रिंकल्स जैसी समस्याएं दूर होती हैं।

हड्डियों को मजबूत बनाएं

अमड़ा में मौजूद कैल्शियम और फास्फोरस हड्डियों की मजबूती के लिए बेहतरीन होते हैं। इसको आप कच्चा या अचार के रूप में खा सकते हैं।

सेहत का खजाना है यह खट्टा फल, मिलते हैं 6 कमाल के फायदे। स्वास्थ्य से जुड़ी इसी तरह की खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

दाद खाज खुजली में क्या नहीं खाना चाहिए?