मल में दिखने वाले ये लक्षण बताते हैं कि आंतों की बज गई है बैंड


By Sahil13, May 2024 08:00 PMnaidunia.com

आंतों का खराब होना

हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग आंतों को माना जाता है। आंतें ठीक से काम नहीं करती है तो शरीर में कई बदलाव नजर आने लगते हैं। 

मल में नजर आते हैं लक्षण

आंत सड़ने पर मल में भी कई तरह के बदलाव नजर आते हैं। इन संकेतों को नजरअंदाज करना आपकी सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

मल का पतला होना

आंतों से जुड़ी समस्याओं का संकेत मल के पतले होने पर मिलता है। 24 घंटे से ज्यादा समय तक दस्त लगना डिहाइड्रेशन का संकेत भी हो सकता है। 

मल का रंग बदलना

यदि मल का रंग बदल जाता है तो यह आंतों के खराब होने का अहम संकेत हो सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि मल के रंग में बदलाव किसी गंभीर समस्या का संकेत भी हो सकता है।

मल में बलगम आना

मल में थोड़ा बलगम आना सामान्य बात है, लेकिन आपको ज्यादा बलगम नजर आ रहा है तो यह आंतों के खराब होने का अहम संकेत हो सकता है।

मल में खून आना

यदि मल में रक्त आता है तो यह आंतों में अल्सर या कई अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का संकेत हो सकता है। मल में खून नजर आने पर डॉक्टर से जरूर संपर्क करें।

बचाव के उपाय

आंतों की सेहत का ध्यान रखने के लिए रोजाना हेल्दी फल और सब्जियों का सेवन करें। इसके अलावा, आप साबुत अनाज और प्रोटीन से भरपूर चीजों का सेवन भी कर सकते हैं। 

एक्सरसाइज करें

रोजाना एक्सरसाइज करने से शरीर को कई समस्याओं से बचाया जा सकता है। आंतों की सेहत के लिए भी व्यायाम करना जरूरी होता है।

यहां हमने आंतों के खराब होने के कुछ लक्षणों को लेकर बात की। इस तरह की अन्य हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

माइग्रेन से तुरंत राहत कैसे मिलती है?