सेहत को ठीक रखने के लिए जिस तरह हमें अपने खान-पान का ध्यान रखना पड़ता है, ठीक उसी तरह दांतों को हेल्दी रखने के लिए भी कुछ आदतों को ध्यान में रखना चाहिए।
दांतों की ठीक से देखभाल न करने पर दिल की बीमारी का खतरा बढ़ता है। वहीं ज्यादा देर तक ब्रश रगड़ने से भी परेशानी हो सकती है। चलिए जानते हैं दांतों पर देर तक ब्रश रगड़ने से क्या होता है?
दांतों पर देर तक ब्रश रगड़ने से इनेमल की लेयर धीरे-धीरे घिसने लगती है। इससे दांत कमजोर हो सकते हैं।
इनेमल हटने से दांतों की अंदरूनी परत खुल जाती है, जिससे ठंडा-गर्म लगने की समस्या शुरू हो जाती है। इससे किसी भी ठंडी-गर्म चीज को खाने में परेशानी होती है।
दांतों को देर तक रगड़ने से मसूड़े पीछे हटने लगते हैं, जिससे दांत लंबे दिखने लगते हैं और उनमें ढीलापन आ सकता है।
दांतों को देर तक रगड़ने से इनेमल को नुकसान पहुंचता है, जिससे मुंह के बैक्टीरिया दांतों में आसानी से घुस सकते है। इससे कैविटी और बदबू की समस्या बढ़ जाती है।
ज्यादा रगड़ने से मसूड़ों में सूजन और जलन हो सकती है, जिससे ब्रश करते समय खून आ सकता है।
दांतों पर देर तक ब्रश रगड़ने से ये होता है। इसी तरह की स्वास्थ्य से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com