सेहत का ठीक ढ़ंग से ध्यान ना रखने के कारण महिलाओं में PCOS की समस्या बढ़ती जा रही है। ऐसे में इस बीज को खाने से कई लाभ मिल सकते हैं।
PCOS महिलाओं में होने वाली एक हार्मोनल समस्या है, जिसके कारण अनियमित पीरियड्स, वजन बढ़ने और कई समस्याएं हो सकती हैं।
अगर आप PCOS की समस्या से जूझ रही हैं,तो ऐसे में चिया सीड्स का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है।
इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर, प्रोटीन और कई एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो PCOS में फायदेमंद माने जाते हैं।
चिया सीड्स का नियमित रूप से सेवन करने पर हार्मोनल संतुलन बना रहता है। जिससे आप स्वस्थ और फिट महसूस कर सकती हैं।
PCOS के कारण कई महिलाओं में वजन बढ़ने की शिकायत हो सकती है। ऐसे में चिया सीड्स सेवन करने पर वजन कम करने में मदद मिल सकती है।
अगर आपको चिया सीड्स से किसी तरह की समस्या या एलर्जी है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com