कई डिशेज में भी सौंफ का इस्तेमाल किया जाता है। खाने का स्वाद बढ़ाने वाली सौंफ को आमतौर पर खाना खाने के बाद ज्यादा खाया जाता है।
इसका सेवन करना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। बता दें कि सौंफ में फाइबर, मैग्नीशियम, पोटैशियम और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।
सौंफ का सेवन करने से कई तरह की बीमारियों का खतरा कम होता है। यदि आप नियमित सौंफ का पानी पीते हैं तो पेट से संबंधित कई रोग भी दूर होते हैं।
मोटापा कम करने के लिए भी सौंफ का सेवन किया जा सकता है। दरअसल, इसका सेवन करने से आप खुद को ओवरईटिंग करने से रोक पाएंगे।
सौंफ चबाने से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है। उन लोगों को इसे जरूर खाना चाहिए, जिनका ब्लड प्रेशर सामान्य नहीं रहता है।
पाचन तंत्र से जुड़े रोगों से छुटकारा पाने के लिए भी सौंफ का सेवन किया जाता है। कब्ज की परेशानी से निजात पाने के लिए आप सौंफ चबा सकते हैं।
ग्लोइंग फेस के लिए भी आप सौंफ का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए खाली पेट सौंफ का पानी पिएं। यह पानी पीने से खून साफ रहता है और चेहरे पर नेचुरल निखार आता है।
सौंफ का सेवन करने से पीरियड्स से जुड़ी समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। इतना ही नहीं, सौंफ का सेवन करने से महिलाओं का मासिक चक्र नियमित बना रहता है।