खाली पेट बहुत-सी चीजें खाने की पाबंदियां होती हैं। आज हम आपको बताएंगे उन फलों के बारे में जिनका सेवन आप खाली पेट भी कर सकते हैं।
पपीते एक फाइबर फल हैं, इसमें कैलोरी भी कम मात्रा में पाई जाती हैं। खाली पेट पपीते के सेवन से इम्यून पावर बूस्ट होती हैं और पेट की समस्याएं भी ठीक होती हैं।
अमरूद का खाली पेट सेवन करने से पेट से जुड़ी कई समस्याओं में राहत मिलती हैं। अमरूद में अच्छी मात्रा में फाइबर पाया जाता हैं जिसके चलते लंबे समय तक आपका पेट भरा हुआ महसूस होता हैं।
गर्मियों में खाली पेट तरबूज का सेवन भी आपके शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता हैं। तरबूज में पाए जाने वाला लाइकोपीन हृदय और स्वास्थ्य को हेल्दी रखने का काम भी करता हैं।
कीवी एक हाई फाइबर फूड हैं जो आपकी बॉडी को डिटॉक्स करने का काम करती हैं। खाली पेट इसके सेवन से शरीर की विटामिन और अन्य न्यूट्रिएंट्स की जरूरतें पूरी होती हैं।
सुबह खाली पेट प्लम के सेवन से भी आपका वजन तेजी से घटेगा। 5-10 प्लम का रोज सेवन करने से आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ेगी।
ब्लूबेरी भी आप खाली पेट खा सकते हैं। ब्लूबेरी आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने के साथ-साथ हाई ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल करने का काम करती है।
बीमारियों से बचाव के लिए खाली पेट अनार खाना भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। अनार एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है साथ ही इसमें कई औषधीय गुण भी होते हैं।