अगर आप भी कब्ज, अपच, एसिडिटी ब्लोटिंग जैसी परेशानियों से परेशान रहते है और कई उपाय करके थक चुके हैं, इसके बाद यह परेशानी कम होने का नाम नहीं लें रही तो, इसबगोल और दही का इस्तेमाल आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है।
दही और इसबगोल का कॉम्बिनेशन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। यह पाचन तंत्र को सुधारने के साथ ही कई अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से छुटकारा दिलाता है। चलिए जानते हैं इसके रोजाना सेवन के फायदे क्या हैं।
इसबगोल में भरपूर फाइबर पाया जाता है, जो मल को नरम करने और आंतों को साफ करने में मदद करता है। वहीं, दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स पाचन तंत्र को बेहतर बनाते हैं। अगर आपको कब्ज की समस्या रहती है, तो इसका सेवन आज ही शुरू करें।
इसबगोल खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती और ओवरईटिंग पर कंट्रोल रहता है। वहीं, दही मेटाबॉलिज्म को तेज करता है, जिससे वजन तेजी से कम होने में सहायता मिलती है।
यदि आपको एसिडिटी, गैस या अपच की समस्या है, तो दही और इसबगोल का सेवन बहुत फायदेमंद रहेगा। यह पेट को ठंडक देने के साथ ही गट हेल्थ को भी सुधारता है।
दही और इसबगोल का सेवन करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत होती है। यह बैक्टीरियल और वायरल इंफेक्शन से बचाने में मदद करता है।
इसबगोल बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है, जो दिल की सेहत बेहतर होती है। वहीं, दही में गुड बैक्टीरिया होते हैं, जो शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। इसबगोल का सेवन करने के लिए कटोरी ताजा दही लें और उसमें 1 चम्मच इसबगोल मिलाएं।
दही में इसबगोल मिलाकर खाने के 5 फायदे। इसी तरह की स्वास्थ्य से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com