आम को फलों का राजा कहा जाता है। इसके कई किस्म पाए जाते हैं।
आम में विटामिन ए, बी, सी, कैल्शियम, पोटेशियम और मैग्नीशियम पाया जाता है। इसके सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता सुधरती है।
आम को रात में खाने के बाद भी खाया जा सकता है। आइए आगे जानते हैं रात्रि में आम खाने के क्या-क्या फायदे हैं।
रात में आम खाने से शरीर में सेरोटोनिन का स्तर बढ़ता है। जिसकी वजह से अच्छी नींद आती है।
आम में फाइबर पाए जाते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद कर सकते हैं।
आम खाने से पाचन क्रिया सुधरती है। आम के सेवन से पेट भरा रहता है और भूख नहीं लगती है।