भारतीय किचन में मसालों का खास स्थान है। इनके बिना हमारे खाने का स्वाद अधुरा है। ये मसाले न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाते हैं, बल्कि हमारी सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद हैं।
आयुर्वेद में भी इनके महत्व को बताया गया है। आज हम इस लेख में जानेंगे कुछ ऐसे मसालों के बारे में जो तवे पर भूनते ही औषधि बन जाते हैं।
हम जिन मसालों की बात कर रहें हैं, उनका नाम सौंफ, जीरा और अजवाइन है। यह पेट से जुड़ी परेशानियों के लिए रामबाण का काम करते हैं। इन्हें भूनकर खाने से कई बीमारियां छूमंतर हो जाती हैं।
सौंफ के सेवन से पाचन से जुड़ी परेशानियां दूर रहती हैं। इनमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो पेट के लिए फायदेमंद है।
भुनी हुई सौंफ के सेवन से पेट की जलन और गैस की समस्या में आराम मिलता है। यह पाचन को दुरुस्त करने में मदद करती है।
तवे पर भुना जीरा खाने से खाना जल्दी पचता है और अपच की समस्या में आराम मिलता है। जीरे में मौजूद थाइमॉल नामक तत्व पेट के एंजाइम को एक्टिव रखते हैं।
भुना अजवाइन खाने से गैस और एसिडिटी जैसी परेशानियों में आराम मिलता है। यह पेट की मरोड़ को कम कर दर्द को भी कम करता है।
इसके लिए जीरा, अजवाइन और सौंफ को हल्का भून लें। अब इन भुने मसालों को दिन में 2-3 बार एक चम्मच गुनगुने पानी के साथ सेवन करें।
इसी तरह की स्वास्थ्य से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com