खून की कमी से लेकर कई समस्याओं को दूर करती है यह 1 हरी सब्जी


By Ritesh Mishra02, Dec 2024 11:04 AMnaidunia.com

सर्दियां शुरू हो गई हैं। इस मौसम में लोग खुब खाना पसंद करते है। ठंड के शुरू होते ही बजार में पालक मिलना शुरू हो चुका है। सभी सब्जियों में पालक को राजा माना जाता है। ठंड में पालक खाने से कई फायदे मिलते हैं।

कमजोरी होगी दूर

पालक पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम आयरन समेत कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसे खाने से शरीर में फुर्ती और ऊर्जा आती है। इसे नियमित रूप से खाने से कमजोरी गायब हो जाती है।

मजबूत होंगी हड्डियां

पालक में विटामिन और कैल्शियम काफी ज्यादा मात्रा में पाई जाती है। इसके रोजाना सेवन से हड्डियों मजबूत होती है।

दर्द से राहत

सर्दियों में कई लोगों को जोड़ों का दर्द काफी परेशान करता है। ऐसे में यदि आप रोजाना पालक का सेवन करते हैं, तो इससे जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है।

सर्दी-जुकाम से छुटकारा

अधिक्तर लोग सर्दियों में सर्दी-जुकाम जैसी परेशानी का सामना करते है। ऐसे में पालक में मौजूद विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स आपके रोग प्रत‍िरोधक शक्ति को बढ़ाते हैं।

खून की कमी होगी दूर

पालक में आयरन काफी ज्यादा मात्रा में पाया जाता है, जो खून बनाने में सहायता करती है। रोजाना पालक खाने से शरीर में खून की कमी नहीं रहती।

वजन होगा कम

ठंड में ज्यादा खाना-खाने से वजन तेजी से बढ़ने लगता है। पलक में लो-कैलोरी और हाई-फाइबर होता है, जो वजन कम करने में आपकी काफी मदद कर सकता है। इसके लिए आपको जूस या सूप के रूप में पालक को अपनी डाइट रूटीन में शामिल करना होगा।

दिल का ख्याल

पालक में पोटेशियम और नाईट्रेट जैसे कई पोषक तत्व मिलते हैं। यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में काफी मदद करते हैं। पालक खाने से दिल की सेहत बेहतर होने लगती है।

सर्दियों में पालक को अपनी डाइट में शामिल करके आप इसका फायदा उठा सकते हैं। इसी तरह की स्वास्थ्य से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

सर्दियों में संतरा खाना चाहिए या नहीं?