स्प्राउट्स हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इससे शरीर में पोषक तत्वों की पूर्ति होती है और कई बीमारियों से बचाव होता है।
अक्सर लोग जल्दबाजी में ब्रेकफास्ट स्किप कर देते हैं। ऐसे में स्प्राउट्स का सेवन सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है।
स्प्राउट्स में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, जिंक, विटामिन-ए,बी,सी पाए जाते हैं।
ऐसे में रोजाना एक मुट्ठी स्प्राउट्स खाने से शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट होती है और संक्रामक रोगों से बचाव होता है।
अगर वेट लॉस की जर्नी में हैं, तो स्प्राउट्स का सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी है। इससे मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और वजन कम करने में आसानी होती है।
स्प्राउट्स का सेवन हार्ट हेल्थ के लिए भी बहुत लाभकारी होता है। इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल लेवल नियंत्रित रहता है, जिससे दिल संबंधी बीमारियों का खतरा कुछ हद तक कम होता है।
इनके रोजाना सेवन से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। एक मुट्ठी स्प्राउट्स का सेवन करने से गैस, एसिडिटी की शिकायत दूर होती है और कब्ज से भी राहत मिलती है।
इनके सेवन से मसलस और बोन्स को मजबूती मिलती है। इसके साथ ही शरीर के विकास के लिए भी ये बहुत फायदेमंद होते हैं।
रोजाना एक मुट्ठी स्प्राउट्स खाने से सेहत को बहुत लाभ मिलते हैं। लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Naidunia.Com