Evening Workout से शरीर पर क्या असर पड़ता है?


By Amrendra Kumar Yadav19, Aug 2024 12:01 PMnaidunia.com

एक्सरसाइज है शरीर के लिए बहुत जरूरी

एक्सरसाइज हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी होती है। इससे शरीर स्वस्थ रहता है और मेंटल हेल्थ भी दुरुस्त रहती है।

इवनिंग वर्कआउट

वैसे अधिकतर लोग एक्सरसाइज के लिए सुबह का समय चुनते हैं लेकिन आजकल की भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल में शाम के समय में भी लोग एक्सरसाइज करते हैं।

शरीर को मिलते हैं फायदे

इवनिंग वर्कआउट करने से सेहत को बहुत लाभ मिलते हैं। इससे मिलने वाले फायदों के बारे में बताएंगे। इवनिंग में वर्कआउट करने से फिजिकली और मेंटली फिट रहते हैं।

स्लीप क्वालिटी होती है बेहतर

इवनिंग वर्कआउट करने से शरीर थक जाता है और नींद अच्छी आती है। जिन लोगों की नींद की समस्या है, उन्हें शाम में वर्कआउट करने की सलाह दी जाती है।

मांसपेशियों को मिलती है मजबूती

इवनिंग में वर्कआउट करने से मांसपेशियों को मजबूती मिलती है। शाम के समय शरीर का तापमान अधिक होता है, जो मांसपेशियों के लिए अच्छा माना जाता है। इस समय चोट का जोखिम भी कम होता है।

ब्लड शुगर रहता है नियंत्रित

शाम में वर्कआउट करने से शरीर का ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है। इससे हार्ट की फंक्शनिंग बेहतर होती है और दिल संबंधी बीमारियों का जोखिम कम होता है।

मेंटल हेल्थ होती है दुरुस्त

एक्सरसाइज करने से एंडोर्फिन नामक हार्मोन रिलीज होता है, जिससे मूड बेहतर होता है। शाम में वर्कआउट करने से मेंटल हेल्थ दुरुस्त रहती है।

इवनिंग वर्कआउट करने से शरीर को ये लाभ मिलते हैं। लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Naidunia.Com

काजू में कौन-सा विटामिन पाया जाता है?