लहसुन के तेल का इस्तेमाल सिर्फ खाने में नहीं बल्कि शरीर की कई बीमारियों को दूर करने के लिए भी किया जाता है। आइए जानते हैं, इसके 5 फायदे
लहसुन के तेल में एंटी-बैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटी-ऑक्सीडेंट्स जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो शरीर की कई बीमारियों को ठीक करने में मदद करते हैं।
लहसुन तेल बालों को जड़ों से पोषण देता है, जो हेयर फॉल की समस्या को कम करता है और नए बालों को उगाने में मदद करता है।
लहसुन के तेल में मौजूद गुण त्वचा संबंधी कई संक्रमण से बचाने में मदद करता है। साथ ही, यह त्वचा को स्वस्थ रखने में मददगार है।
अगर आपको जोड़ों में दर्द और सूजन की समस्या है, तो रोजाना लहसुन का तेल लगाने से इस समस्या से छुटकारा मिल सकता है।
लहसुन के तेल से शरीर की मालिश करने पर शरीर को आराम मिलता है, जिसकी वजह से हाई बल्ड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।
अगर आपको लहसुन के तेल से किसी तरह की समस्या या एलर्जी है, तो ऐसे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com