इस विटामिन को डाइट में करें शामिल, कमजोर हड्डियां होंगी मजबूत


By Ram Janam Chauhan09, Feb 2025 11:42 AMnaidunia.com

बढ़ती उम्र के साथ कमजोर हड्डियों कि समस्या आम है, लेकिन कई बार कम उम्र में भी लोगों की हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। ऐसे में इस समस्या की मुख्य वजह यह विटामिन हो सकता है।

विटामिन डी शरीर के क्यों जरूरी

विटामिन डी शरीर में कैल्शियम को सोखने में मदद करता है। जिसकी वजह से हड्डियां मजबूत और स्वस्थ बनती हैं।

विटामिन डी कम होने पर लक्षण

अगर आपके शरीर में विटामिन डी की कमी हो रही है, तो हड्डियों में दर्द, थकान, बाल झड़ना, त्वचा से जुड़ी परेशानियां और बार-बार बीमार होने की समस्या हो सकती है।

सूर्य की रोशनी लें

विटामिन डी कमी पूरी करने के लिए सूर्य की रोशनी में बैठें। माना जाता है कि सुबह के समय सूरज की रोशनी में बैठना ज्यादा फायदेमंद होता है।

दूध से बनी चीजों का सेवन करें

दूध से बनी चीजें कैल्शियम और विटामिन डी से भरपूर होती हैं, जिसकी वजह से कमजोर हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद मिलती है।

सीफूड्स का सेवन करें

शरीर में विटामिन की कमी पूरा करने के लिए सीफूड्स जैसे कि सैल्मन, ट्यूना और फिश ऑयल का सेवन करना बेहतर विकल्प हो सकता है।

डॉक्टर से परामर्श लें

अगर आपको विटामिन डी के फूड्स और विटामिन डी की कमी महसूस होती है, तो ऐसे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

घी और काली मिर्च खाने के फायदे