सफेद नमक से कहीं ज्यादा फायदेमंद है हिमालयन साल्ट


By Ritesh Mishra08, Jan 2025 04:45 PMnaidunia.com

हिमालयन नमक जिसे गुलाबी नमक भी कहा जाता है। यह सफेद नमक से कई गुना ज्यादा गुणकारी होता है। गुलाबी नमक से शरीर से कई रोगों को खत्म किया जा सकता है।

हिमालयन साल्ट के फायदे

लोग धीरे-धीरे गुलाबी नमक यानी हिमालयन साल्ट के बारे में जान रहे हैं। इसके फायदों को देखते हुए कई डायटीशियन इसे दवा के रूप में मरीजों को खाने की सलाह दे रहे हैं। चलिए जानते हैं, इसको खाने के क्या फायदे होते हैं?

मजबूत हड्डियां

हिमालयन साल्ट जिसे सेंधा नमक भी कहा जाता है। इसमें समुद्री नमक के मुकाबले कैल्शियम और मैग्नीशियम की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। इसके सेवन से हड्डियों को मजबूत रखा जा सकता है।

कंट्रोल ब्लड प्रेशर

इसमें सफेद नमक के मुकाबले सोडियम कम और पोटेशियम ज्यादा होता है। इसके सेवन से प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद मिलता है।

पाचन तंत्र में सुधार

इसके सेवन से पेट में गैस और अपच की समस्या नहीं होती। हिमालयन साल्ट का सेवन पाचन क्रिया को बेहतर करता है।

डिटॉक्स करें

यह शरीर से हानिकारक टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है। इसका सेवन पानी में घोलकर डिटॉक्स ड्रिंक के रूप में किया जा सकता है।

मजबूत इम्यूनिटी

इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। यह मौसमी बीमारियों से बचाने में मदद करता है।

बेहतर नींद

इसमें मौजूद मैग्नीशियम और अन्य खनिज तनाव को कम करने में मदद करते हैं। इसका सेवन पानी में घोलकर करने से नींद अच्छी आती है।

इसी तरह की स्वास्थ्य से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

रात में खाने के कितनी देर बाद दूध पिएं? मिलेगा भरपूर कैल्शियम