रात को दूध पीना सेहत के लिए रामबाण माना जाता है। लेकिन रात को दूध का सही समय पर सेवन करना चाहिए वरना पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती है।
नाश्ते और रात दोनों में किसी भी एक समय दूध का सेवन करना चाहिए, ताकि शरीर को कैल्शियम के अलावा अन्य पोषक तत्व मिल सके।
रात को खाने के बाद कम से कम 1 घंटे बाद दूध का सेवन करना सही माना जाता है। साथ ही, रात को भोजन हल्का खाना चाहिए।
कुछ लोगों की आदत होती हैं कि रात को दूध पीने के बाद सीधा बेड पर सोने चले जाते हैं। दूध पीने के कम से कम 30 मिनट बाद सोना चाहिए।
रात को सही समय पर दूध का सेवन करने से आपकी शरीर की हड्डियों को भरपूर कैल्शियम मिलेगा, जिससे हड्डियां का दर्द दूर होगा।
दूध का सेवन करने से रात को अच्छी नींद, पाचन दुरुस्त, ब्लड प्रेशर कंट्रोल और कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है। दूध पीने से ये सभी फायदे मिलेंगे।
रात को दूध भोजन के 1 घंटे बाद पीना चाहिए। हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ