Health Tips : चीकू खाने के ये फायदे जानना नहीं चाहेंगे आप


By Hemant Upadhyay14, Dec 2022 10:16 PMnaidunia.com

त्‍वचा और बालों के लिये लाभदायक

चीकू का फल त्‍वचा और बालों के लिये लाभदायक होता है। इस फल में विटामिन के साथ ही मिनरल और एंटी आक्‍सीडेंट पाए जाते हैं।

पाचन क्रिया में सुधार

चीकू के सेवन से बिगड़ी हुई पाचन क्रिया को सुधारा जा सकता है। इसमें भरपूर फाइबर पाया जाता है।

कब्‍ज करता है दूर

जानकारों का कहना है कि चीकू में मौजूद फाइबर कब्‍ज से निजात दिलाता है।

हड्डियों को मिलती है मजबूती

चीकू के सेवन से जहां हड्डियों को मजबूती मिलती है वहं मांसपेश‍ियों को भी इसके उपयोग से मजबूत बनाया जाता है।

कैंसर से बचाव संभव

जानकारों का कहना है कि एक शोध के अनुसार चीकू में मौजूद तत्‍व कैंसर से बचाव में सहायक होते हैं।

रक्‍तचाप को नियंत्रित करता है चीकू

विशेषज्ञों के अनुसार चीकू में पोटेशियम मौजूद रहता है। इसकी मदद से रक्‍तचाप को नियंत्रित किया जा सकता है।

benefits of eating carrots : सेहत के लिए गुणकारी है गाजर