हंसने भर से दूर होगा इतनी बीमारियों का खतरा


By Sahil06, Oct 2023 10:34 AMnaidunia.com

हंसना है जरूरी

सेहतमंद रहने के लिए आपको हंसना सीख लेना चाहिए। चेहरे की एक मुस्कान अनेक बीमारियों से आपका बचाव कर सकती है।

दवा से कम नहीं है हंसना

हेल्थ एक्सपर्ट्स का भी मानना है कि हंसना किसी दवा से कम नहीं है। योग में तो हास्यासन भी होता है, जिसके जरिए आपको खुलकर हंसना होता है।

बीमारियों से बचाव

आमतौर पर हंसना सभी के व्यवहार में शामिल होता है। आज बात कर रहे हैं कि केवल हंसने से आप किस तरह की बीमारियों के खतरे से बच सकते हैं।

मजबूत इम्यून सिस्टम

ऐसा देखा गया है कि जो लोग खुलकर हंसते हैं, उनकी इम्यूनिटी मजबूत होती है। दरअसल, हंसने से इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद मिलती है।

दिल के लिए फायदेमंद

आपके चेहरे की मुस्कान दिल को भी खुश रखने का काम करती है। हंसने से हार्ट संबंधित बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।

जवां नजर आएंगे

जब आप जोर से हंसते हैं तो चेहरे की मांसपेशियां अच्छे से काम करती हैं। इसकी वजह से आप लंबे समय तक जवां और खूबसूरत नजर आएंगे।

ऑक्सीजन सप्लाई

दरअसल, जब हम हंसते हैं तो लंग्स में ऑक्सीजन तेजी से जाती है। इसका मतलब है कि हंसने से हमारे शरीर के अंदर ऑक्सीजन की सप्लाई बेहतर होती है।

ब्लड सर्कुलेशन

हंसने वाले लोगों का ब्लड सर्कुलेशन भी अच्छा रहता है। इतना ही नहीं, हंसने से हार्ट पंपिंग रेट भी बेहतर रहता है। इन तमाम वजह के चलते हंसना बेहद जरूरी होता है।

हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

बदलते मौसम में सर्दी-जुकाम में राहत दिलाएंगे ये देसी इलाज