लेमन टी को सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। यह वजन घटाने से लेकर स्किन की समस्याओं तक लाभकारी हो सकती है।
लेमन टी में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो कि स्किन को नुकसान पहुंचाने से बचाते हैं।
रोजाना लेमन टी पीने से वजन कम किया जा सकता है। नींबू में कैलोरी की मात्रा काफी कम पाई जाती है। जो कि वजन कम करने में मदद करती है।
लेमन टी पाचन तंत्र को मजबूत करने में काफी फायदेमंद है। रोजाना इसका सेवन करने से अपच और गैस की समस्या में राहत पा सकते हैं।
इसमें फ्लेवोनोइड्स नाम का केमिकल पाया जाता है, जो धमनियों में रक्त के थक्के को जमने से रोकता है। इससे हार्ट अटैक का खतरा कम होता है।
लेमन टी में इस्तेमाल होने वाले नींबू में पोटैशियम की मात्रा पाई जाती है। जो ब्लड प्रेशर को बेहतरीन तरीके से संचालित करने में मदद करता है।
नींबू में विटामिन सी पर्याप्त मात्रा में पाई जाती है और विटामिन सी इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करता है।
मौसम बदलने के साथ ही सर्दी जुकाम एक आम समस्या है। लेमन टी में शहद मिलाकर सेवन करने से सर्दी जुकाम की समस्या में राहत मिल सकती है।