धड़कने के दौरान दिल पूरे शरीर में रक्त पंप करता है। जिस गति से दिल यानि हृदय शरीर में रक्त पंप करता है उसे रक्तचाप कहा जाता है।
आपूर्ति धमनियों में दबाव जितना होना चाहिए उससे अधिक है तो यह उच्च रक्तचाप की स्थिति होती है।
अगर आपकी छाती में दर्द महसूस हो तो यह उच्च रक्तचाप का लक्षण है।
उच्च रक्तचाप की स्थिति में चक्कर आने लगते हैं।
रक्तचाप बढ़ने पर चेहरा लाल होने लगता है।
यदि आपको सांस लेने में परेशानी हो तो यह उच्च रक्तचाप के लक्षण हैं।
यदि आपकी नजर अचानक धुंधली होने लगे तो आपका रक्तचाप बढ़ रहा होता है।
दिल की अनियमित धड़कन भी उच्च रक्तचाप का संकेत है।
सिर में तेज दर्द होना भी उच्च रक्तचाप के संकेतों में से एक है।