मोरिंगा जिसे सहजन के नाम से भी जाना जाता है। आयुर्वेद में इसे सुपरफूड माना गया है, जो थायराइड से लेकर शुगर को कंट्रोल करने तक के लिए फायदेमंद है।
आज हम इस लेख में जानेंगे कि रोजाना मोरिंगा के पत्तों को चबाने से कौन से स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं।
मोरिंगा में आयोडीन और जिंक होता है, जो थायराइड ग्रंथि को सही तरीके से काम करने में मदद करता है। यह हाइपोथायरायडिज्म में फायदेमंद होता है।
मोरिंगा में क्वेरसेटिन और क्लोरोजेनिक एसिड होते हैं, जो ब्लड शुगर को कम करने में मदद करते हैं। यह इंसुलिन सेंसिटिविटी को बढ़ाता है जो डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद है।
मोरिंगा मेटाबॉलिज्म को तेज करता है, जिससे फैट बर्न करने में मदद मिलती है। इसमें फाइबर अधिक मात्रा में होता है, जो भूख कम करता है और पाचन को सुधारता है।
मोरिंगा में पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखते हैं। यह खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और हार्ट को हेल्दी बनाता है।
मोरिंगा में विटामिन सी, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाते हैं। यह सर्दी-खांसी और इंफेक्शन से बचाने में मदद करता है।
इन फायदों को उठाने के लिए रोज सुबह खाली पेट 2-4 मोरिंगा के पत्ते चबाएं। इसी तरह की स्वास्थ्य से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM