दूध में जैतून का तेल डालकर पीने के फायदे


By Arbaaj17, May 2025 01:23 PMnaidunia.com

अगर आप दूध का सेवन करते हैं, तो उसमें जैतून का तेल शामिल कर सकते हैं। जैतून का तेल स्वास्थ्य के वरदान माना जाता है।

दूध और जैतून में पोषक तत्व

दूध कैल्शियम का मुख्य सोर्स होता है। वही, जैतून के तेल में मोनोअनसैचुरेटेड वसा, विटामिन ई और के, और एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं।

पाचन में सुधार

अगर दूध में जैतून का तेल डालकर पीते हैं, तो पाचन प्रक्रिया में सुधार होने लगता है। खासकर, कब्ज की समस्या में फायदा मिलता है।

हड्डियां मजबूत

दूध में जैतून का तेल मिलाकर पीने से हड्डियों को भी मजबूती मिलती हैं। दरअसल, इसमें कैल्शियम की अच्छी मात्रा होती है।

इम्यूनिटी मजबूत

दूध में जैतून का तेल पीने से इम्यूनिटी सिस्टम भी मजबूत होता है। दरअसल, जैतून के तेल में एंटी-ऑक्सीडेंट और विटामिन के गुण होते हैं।

टाइप 2 डायबिटीज का जोखिम कम

दूध में जैतून का तेल डालकर पीने से टाइप 2 डायबिटीज का जोखिम काफी हद तक कम हो जाता है। शुगर लेवल को कंट्रोल रखता है।

दूध में जैतून का तेल कैसे पिएं?

रात को सोने से पहले 1 गिलास गुनगुने दूध में 1 चम्मच जैतून का तेल डालकर घोलें और पीएं। इसका सेवन सोने से 1 घंटे पहले करें।

हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

पेशाब में बदबू आना इन 4 बीमारियों होता है संकेत