नवरात्रि के व्रत में राजगिरा यानी चौलाई का खूब इस्तेमाल होता है। ये सेहत के लिए भी बहुत लाभदायक है।
राजगिरा में कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, पोटाशियम, फोलिक एसिड, फाइबर प्रोटीन और जिंक पाया जाता है।
ये प्रोटीन का अच्छा स्रोत है, जो शरीर की कोशिकाओं की मरम्मत करने और नई कोशिकाओं को बनाने में मदद करता है।
राजगिरा में कैल्शियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है। ये हड्डियों के साथ ही दांतों को भी मजबूत बनाने में मदद करता है।
राजगिरा में विटामिन ए और जिंक पाया जाता है, जो शरीर की इम्युनिटी को बढ़ाने का काम करता है।
राजगिरा में फाइबर की काफी मात्रा होती है। यह पाचन क्रिया को मजबूत करने के साथ वजन भी नियंत्रित करता है।
राजगिरा के बीजों में फाइटोस्ट्रोल होता है जो कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद करता है। यह शुगर लेवल और बीपी भी कंट्रोल करता है।
राजगिरा में विटामिन ए और जिंक पाया जाता है, जो शरीर की इम्युनिटी को बढ़ाने का काम करता है।
बढ़ती उम्र के साथ होने वाली आंखों से जुड़ी समस्याओं में भी राजगीरा लाभदायक होता है। इसके सेवन से आंखों की रोशनी ठीक रहती है।