Thyroid रहेगा कंट्रोल, रोज पानी में भिगोकर खाएं यह चीज


By Ram Janam Chauhan21, Jan 2025 03:11 PMnaidunia.com

खराब जीवनशैली और एक्सरसाइज न करना थायराइड की मुख्य वजह बनते जा रही है। ऐसे में इसे नियंत्रण में रखने के लिए इस चीज का सेवन करना लाभदायक हो सकता है।

थायराइड में अखरोट खाएं

भिगोए गए अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड, एंटी-ऑक्सीडेंट्स और आयोडीन मौजूद होता है। जिस वजह से थायराइड को कंट्रोल करने में सहायता मिल सकती है।

थायराइड कैसे होता है?

थायराइड का मुख्य कार्य मेटाबॉलिज्म को संतुलित रखना होता है, लेकिन अगर यह ठीक से कार्य नहीं करता है, तो हाइपरथायरायडिज्म या हाइपोथायरायडिज्म हो सकता है।

अखरोट क्यों खाएं?

अखरोट में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड सूजन कम करने और सेलेनियम थायराइड हार्मोन संतुलित रखने मदद कर सकता है।

अखरोट खाने का सही तरीका

रात के समय 2-3 अखरोट भिगोकर रखें, सुबह खाली पेट सेवन करें। ऐसा करने से थायराइड को कंट्रोल करने में मदद मिलेगी।

अखरोट के अन्य फायदे

भिगोए हुए अखरोट का सेवन करने से वजन कम करने, ऊर्जावान बनाए रखने, मेटाबॉलिज्म बूस्ट करने और थकान को दूर करने मदद मिलती है।

डॉक्टर से परामर्श लें

अगर आपको थायराइड की समस्या कई दिनों से हैं, तो ऐसे में अखरोट का सेवन करने से पहले बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

धनिया और पुदीना का पानी पीने मिलती हैं 5 समस्याओं में राहत