सुबह 15 मिनट घूमने से दूर होती हैं ये स्वास्थ्य समस्याएं


By Sahil21, Aug 2024 04:01 PMnaidunia.com

सुबह वॉक करने के फायदे

हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते हैं कि सुबह के समय वॉक करना सेहत के लिहाज से फायदेमंद माना जाता है। अगर आपके पास ज्यादा समय नहीं है तो केवल 15 मिनट के लिए घूमने चले जाएं।

दिल की सेहत के लिए फायदेमंद

महज 15 मिनट की वॉकिंग से दिल की सेहत को दुरुस्त रखने में मदद मिलेगी। एक बात का ध्यान रखें कि हार्ट पेशेंट को अपनी क्षमता के मुताबिक ही टहलना चाहिए।

हड्डियां होंगी मजबूत

जिनकी हड्डियां कमजोर हो चुकी हैं उन्हें भी सुबह के समय घूमने जाना चाहिए। एक्सपर्ट्स कहते हैं कि केवल 15 मिनट टहलने से हड्डियां मजबूत हो जाती हैं।

तनाव होता है दूर

स्ट्रेस को कम करने के लिए भी वॉक पर जाना फायदेमंद साबित हो सकता है। अगर आप पार्क में घूमते हैं तो तनाव आसानी से दूर हो जाएगा।

इम्यूनिटी होगी मजबूत

आज के समय में लोग कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता के कारण भी बीमार पड़ते हैं। खैर, 15 मिनट वॉक करने से इम्यूनिटी को मजबूत बनाया जा सकता है।

पाचन संबंधी समस्या होगी दूर

पाचन तंत्र को दुरुस्त बनाना चाहते हैं तो वॉक पर जाना शुरू कर दें। एक्सपर्ट्स कहते हैं कि ऐसा करने से पाचन संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिल जाएगा।

मेंटल हेल्थ में होगा सुधार

मानसिक स्वास्थ्य के लिए वॉक करना लाभदायक माना जाता है। रोजाना 15 मिनट वॉक पर जाने से ओवरऑल हेल्थ को भी फायदा मिलता है।

वजन घटाने में मिलेगी मदद

वेट लॉस जर्नी के दौरान भी एक्सपर्ट्स वॉक करने की सलाह देते हैं। माना जाता है कि इससे फैट बर्न करने में काफी हद तक मदद मिलती है।

वॉक करने के फायदों को लेकर यहां हमने बात की। इस तरह की अन्य हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

यूरिक एसिड में नींबू पानी पीना चाहिए या नहीं?