वॉकिंग हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होती, रोजाना सिर्फ थोड़ी देर वॉक करने से शरीर स्वस्थ रहता है और दिनभर एक्टिव रहते हैं।
अक्सर आपने लोगों से वॉक करने के फायदे सुने होंगे, हालांकि उल्टा चलना भी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इससे मिलने वाले फायदों के बारे में बताएंगे।
उल्टा चलने को बैकवर्ड वॉकिंग कहते हैं, भले ही इसके बारे में बहुत कम लोगों को जानकारी है लेकिन स्वास्थ्य के लिए यह बहुत फायदेमंद है।
रोजाना थोड़ी देर उल्टा चलने से मांसपेशियां मजबूत होती हैं, उल्टा चलने से हैमस्ट्रिंग और ग्लूट्स भी शामिल होती हैं, जिससे मांसपेशियों को मजबूती मिलती है।
उल्टा चलने से न सिर्फ शारीरिक स्वास्थ्य बल्कि मानसिक स्वास्थ्य भी दुरुस्त रहता है। उल्टा चलने पर दिमाग ज्यादा एक्टिव रहता है। इस वजह से मेंटल अवेयरनेस बढ़ती है।
वहीं उल्टा चलने से शरीर की ज्यादा कैलोरी बर्न होती हैं, जिस वजह से बैकवर्ड वॉकिंग मोटापा कम करने में भी मददगार होती है।
उल्टा चलने से शरीर को सामान्य वॉक की तुलना में अधिक मशक्कत करनी पड़ती है, इस वजह से शरीर का बैलेंस बनता है।
वहीं उल्टा चलने से जोड़ों के दर्द से भी आराम मिलता है। जिन लोगों को चोट या दर्द की अक्सर शिकायत रहती है, उन्हें उल्टा चलना चाहिए।
उल्टा चलने से सेहत को ये लाभ होते हैं, लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Naidunia.com