आपको ये आइडिया थोड़ा क्रेजी लग रहा होगा। पर डॉक्टरों के मुताबिक सर्दियों में ठंडे पानी से नहाने के कई आश्चर्यजनक फायदे भी है।
नहाना चाहिए नहाने के फायदे, हमारा शरीर साफ सुथरा रहता है वहीं हमको ताजगी मिलती है। कुछ जरूरी बातों का रखें ध्यान,पैरो से पानी डालते हुए नहाना चाहिए। सीधे सिर पर पानी ना डालें।
कोल्ड शावर आपको गर्म रखने के लिए और रक्त को आपके अंगों तक पहुंचाने में सहायक होता है। ठंडे पानी से नहाने से धमनियों को मजबूत बनाने और रक्तचाप को कम करने में मदद मिलती है।
सफेद रक्त कोशिकाओं का प्रतिशत अधिक होगा और उच्च चयापचय दर होगी। ठंडे पानी से स्नान करने के दौरान शरीर खुद को गर्म करने की कोशिश करता है।
ठंडा पानी मांसपेशियों की अकड़न को दूर करने में मदद करता है यह कोल्ड कंप्रेशन जैसा है।
सर्दियों में गर्म पानी से नहाने से त्वचा रूखी हो सकती है,जिससे त्वचा में जलन और रैशेज हो सकते हैं।
ठंडे पानी का सकारात्मक प्रभाव पड़ता है और यह मूड को बेहतर बनाता है। इस प्रकार स्नान से बाहर निकलने के बाद आप अधिक आराम महसूस करेंगे।