Health Tips: रोजाना खाली पेट करें इसका सेवन, हमेशा अच्छी रहेगी सेहत


By Shailendra Kumar24, Dec 2022 09:30 PMnaidunia.com

कैल्शियम-आयरन का बड़ा सोर्स

सौंफ में कैल्शियम और आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। वहीं सुबह खाली पेट इसका सेवन स्वास्थ्य के बहुत फायदेमंद माना जाता है।

कब्त की समस्या से राहत

सौंफ में फाइबर काफी अधिक मात्रा में होता है। सुबह के समय इसका सेवन करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है।

मजबूत होगी इम्यूनिटी

सौंफ में विटामिन सी होता है। इसलिए इसका सेवन करने से शरीर की इम्युनिटी बढ़ाने में मदद मिलती है।

हड्डियों के लिए फायदेमंद

इसमें मौजूद कैल्शियम की वजह से हड्डियां मजबूत होती हैं और ऑस्टियोपोरोसिस से बचाव होता है।

एनीमिया से बचाव

सौंफ में आयरन भरपूर मात्रा में होता है। इसका सेवन करने से शरीर में खून की कमी नहीं होती।

खाली पेट खाएं सौंफ

वैसे तो इसे कभी भी खाया जा सकता है, लेकिन रोजाना सुबह खाली पेट सेवन करना ज्यादा फायदेमंद होता है।

Health: दांतों को स्वस्थ और मजबूत रखना है तो इन चीजों का रोजाना करें सेवन