विटामिन बी-12 हमारे शरीर में लाल रक्त कोशिकाएं और डीएनए के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। बी-12 ब्रेन की नर्वस सेल्स के विकास और काम में भी खास भूमिका होती है।
विटामिन बी-12 की कमी से हमारी त्वचा में संक्रमण हो सकता है। घावों को भरने में देरी हो सकती है। बालों का झड़ना व नाखूनों से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं।
अगर किसी चीज को आप बार-बार भूल रहे हो तो यह बीमारी विटामिन बी-12 की कमी के कारण हो सकती है। ऐसे लक्षण बार-बार महसूस होने लगे तो डाक्टर से परामर्श लेना चाहिए।
शरीर में बी-12 की कमी से तंत्रिका-तंत्र को नुकसान पहुंच सकता है। इसके कारण अल्जाइमर रोग, डिमेंशिया, मिर्गी, याददाश्त में कमी आदि समस्याएं हो सकती हैं।
शरीर में बी-12 की कमी होने से रेड ब्लड सेल्स का निर्माण ठीक से नहीं हो पाता। इसके कारण शरीर में खून की कमी हो जाती है। इस पर ध्यान देना जरूरी है।
बी-12 की कमी से महिलाओं में गर्भधारण करने की समस्या भी हो सकती है। इसके कारण बांझपन हो सकता है। बी-12 की कमी होने पर गर्भपात का खतरा भी रहता है।
विटामिन बी-12 ज्यादातर मांसाहारी चीजों में पाया जाता है। मछली, चिकन, अंडे में यह पाया जाता है। अगर आप शाकाहारी हैं तो दही, ओटमील, सोयाबीन, ब्रोकली, मशरूम आदि ले सकते हैं।
खून की कमी, मुंह में छाले, शरीर में कमजोरी, अधिक तनाव, भूख न लगना, याददाश्त में कमी, सिरदर्द, झुनझुनी, हाथ-पैरों में अकड़न, बाल झड़ना, आंखों की रोशनी में कमी आदि।