Health Tips जानिये कीनू अथवा किन्‍नू के स्‍वास्‍थ्‍य के लिए फायदे


By Hemant Upadhyay13, Dec 2022 04:31 PMnaidunia.com

कीनू में होते हैं पोषक तत्‍व

कीनू में कई प्रकार के पोषक तत्‍व पाए जाते हैं। इसमें कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है।

विटामिन सी का बेहतर स्रोत

कीनू को विटामिन सी का बेहतर स्रोत माना गया है। इसके सेवन से शरीर में सूजन कम करने में मदद मिलती है।

पाचन क्रिया सुधारता है कीनू

कीनू के सेवन से पाचन क्रिया के सुधार में मदद मिलती है। इसके सेवन से कैंसर और हृदय रोग से भी बचाव किया जाता है।

कोशिकाओं के बनने में सहायक

कीनू में मौजूद एक तत्‍व कोशिकाओं के बनने में सहायक होता है। शरीर के बेहतर विकास के लिए इसका सेवन लाभदायक होता है।

अम्‍ल और पित्‍त का संतुलन

कीनू का सेवन शरीर में अम्‍ल और पित्‍त को संतुलित रखने में मददगार है। इसके सेवन से पेट के छालों और सूजन को भी ठीक किया जा सकता है।

त्‍वचा रोग को करता है ठीक

कीनू का सेवन त्‍वचा रोगों को ठीक करने में सहायक होता है। यह जहां मोटापा कम करने में मददगार वहीं इसके उपयोग से गठिया रोग भी ठीक होता है।

Knee Care: घुटने को स्वस्थ्य रखना हैं तो करें यह काम