बादाम में कैल्शियम और प्रोटीन पाया जाता है। उसमें शुगर की मात्रा भी न के बराबर होती है। दांत स्वस्थ और मजबूत रखने के लिए बादाम खाएं।
दही में कैल्शियम और प्रोटीन भरपूर होता है जो दांतों के लिए बहुत फायदेमंद है। इसमें गुड बैक्टीरिया होते हैं जो जर्म्स को दूर रखने में मदद करते हैं।
हरी पत्तेदार सब्जियों में भी कैल्शियम होता है। यह सेहत के लिए बहुत लाभदायक होती है। इनका सेवन करने से दांत स्वस्थ और मजबूत रहेंगे।
अंडा प्रोटीन का मुख्य स्त्रोत माना जाता है। इसमें विटामिन-डी और कैल्शियम पाया जाता है। दांतों को स्वस्थ रखने के लिए अंडे डाइट में शामिल करें।
गाजर फाइबर से भरपूर होती है। इसके खाने से मुंह में लार का उत्पादन बढ़ जाता है, जिससे दांतों में होने वाली कैविटी कम होती है। इससे बीमारी नहीं होती।
कच्चा प्याज मुंह, दांतों और मसूड़ों के सभी खराब बैक्टीरिया को मारने का काम करता है। प्याज खाना दांतों के लिए भी लाभकारी होता है।
ग्रीन टी में मौजूद आक्सीडेंट्स मुंह में जीवाणुओं को बढ़ने से रोकने में सहायक होते हैं। इससे दांत और मसूढ़ों में होने वाली बीमारी का खतरा कम रहता है।