एनर्जी ड्रिंक्स पीने से सेहत पर क्या असर पड़ता है?


By Sahil12, Oct 2024 03:04 PMnaidunia.com

एनर्जी ड्रिंक्स के सेहत पर प्रभाव

शरीर में कमजोरी महसूस होते ही लोग एनर्जी ड्रिंक्स पी लेते हैं, लेकिन कैफीन की ज्यादा मात्रा होने के कारण एनर्जी ड्रिंक्स सेहत को नुकसान पहुंचाती हैं।

हाई ब्लड प्रेशर की समस्या

एनर्जी ड्रिंक्स लगातार पीने से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है, जिससे हृदय संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

नींद की कमी

कैफीन नींद को प्रभावित करता है। अगर आप एनर्जी ड्रिंक्स का ज्यादा सेवन करेंगे तो अनिद्रा की समस्या हो सकती है।

तनाव और चिंता

एनर्जी ड्रिंक्स के अधिक सेवन से तनाव, घबराहट और चिंता का स्तर बढ़ सकता है। इससे बचने के लिए इस तरह की ड्रिंक्स का सेवन कम से कम करें।

वजन बढ़ना

शुगर की मात्रा ज्यादा होने के कारण एनर्जी ड्रिंक्स पीने से वजन बढ़ सकता है। खासकर वेट लॉस जर्नी के दौरान इसका सेवन करने से बचना चाहिए।

पाचन संबंधी समस्याएं

एनर्जी ड्रिंक्स के कारण पेट में गैस बनने जैसी समस्या का सामना करना पड़ता है। पाचन तंत्र को दुरुस्त रखना चाहते हैं तो एनर्जी ड्रिंक्स से परहेज करें।

डिहाइड्रेशन

एनर्जी ड्रिंक्स पीने से शरीर में पानी की मात्रा कम हो जाती है, जिससे डिहाइड्रेशन का खतरा काफी हद तक बढ़ जाता है।

चक्कर आना

ज्यादा कैफीन की मात्रा से चक्कर आने की समस्या का सामना करना पड़ता है। इतना ही नहीं, इससे शरीर में कमजोरी भी महसूस होती है।

यहां हमने जाना कि एनर्जी ड्रिंक्स पीने से सेहत पर क्या असर पड़ता है। ऐसी ही अन्य हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ Image Source: Freepik, Jagran, Canva

मेंटल हेल्थ हो रही है खराब? आज से ही अपनाएं ये हेल्दी आदतें