Health : 40 की उम्र के बाद डाइट में शामिल करें इन चीजों को, रहेंगे फिट


By Hemraj Yadav11, Dec 2022 02:46 PMnaidunia.com

मशरूम - इम्यूनिटी बूस्टर फूड

मशरूम हाई प्रोटीन फूड है। बढ़ती उम्र में लोगों को इसे अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। यह एक इम्यूनिटी बूस्टर फूड है। इसमें हाई एंटीआक्सीडेंट हैं, कई विटामिन और खनिज हैं।

अंडा - प्रोटीन का अच्छा सोर्स

अंडा प्रोटीन का एक अच्छा सोर्स है। यह बढ़ती उम्र में शरीर की मांसपेशियों को सही पोषण देता है। पुरुषों को इसे रोजाना खाना चाहिए। इसमें कई पोषक तत्व होते हैं।

एवोकाडो - कोलेस्ट्राल रहता कंट्रोल

पुरुषों को अगर स्वस्थ रहना है तो एवोकाडो का सेवन रोज करना चाहिए। यह सुपर हेल्दी फूड है। इसे खाने से कोलेस्ट्राल लेवल भी कंट्रोल में रहता है। इससे हृदय रोग से भी बचते हैं।

ब्लूबेरी - एंटीआक्सीडेंट से भरपूर

40 की उम्र पार करने के बाद पुरुषों को सभी प्रकार के फलों का सेवन ज्यादा करना चाहिए। ब्लूबेरी को भी डाइट में शामिल करें, इसमें भरपूर एंटीआक्सीडेंट होता है।

बींस - हड्डियां होंगी मजबूत

पुरुषों को अपने भोजन में राजमा या बींस को भी शामिल करना चाहिए। इसमें पाए जाने वाले तत्व डायबिटीज को रोकते हैं और हड्डियां मजबूत करते हैं।

Rose for Health : उत्साह और खुशी का डोज है ये रोज