मानसून में डेंगू से रहे सावधान, यूं करें बचाव


By Prakhar Pandey11, Jul 2023 03:28 PMnaidunia.com

मानसून

मानसून गर्मी से राहत दिलाने के साथ-साथ कई सारी बीमारियों को भी जन्म देता हैं। आज हम आपको बताएंगे डेंगू से बचाव के तरीकों के बारे में।

मच्छर

मानसून के मौसम में मच्छर पनपने लगते है जिससे बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में डेंगू जैसी बीमारियों के चलते लोगों की सेहत पर बुरा असर पड़ता है।

पानी

डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों गंदगी की वजह से होती है। ऐसे में बरसात के मौसम में जमा पानी को इकट्ठा न होने दे।

ढके कपड़े

कूलर, फ्रिज, एसी से निकलने वाले पानी को जमा न होने दें। इस मौसम में खुद को मच्छरों से बचाएं रखने के लिए मच्छरदानी का उपयोग करें।

कपड़े

मानसून के महीने में मच्छरों से बचाव के लिए पूरी शरीर को ढकने वाले कपड़ों को पहनना चाहिए। साथ ही घर में साफ- सफाई रखनी चाहिए।

क्रीम

स्किन पर मच्छर भगाने वाली क्रीम लगाने से काफी हद तक मच्छर के काटने की संभावना कम हो जाती है। मच्छर से बचाव वाली क्रीम को भी आप स्किन पर लगा सकते हैं।

खिड़की दरवाजा

घर में मच्छरों को आने से रोकने के लिए दरवाजे और खिड़कियों को बंद रखना चाहिए। घर में पोछा लगाते वक्त पानी में फिनाइल जरूर डाल लें।

खानपान का ध्यान

मानसून के मौसम में खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। साथ ही अगर डेंगू के लक्षण नजर आ रहे है तो डॉक्टर से जरूर परामर्श कर लें।

हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

बारिश में ये बीमारियां करती हैं परेशान, ऐसे करें बचाव