जिम में घंटों तक मेहनत करने के बाद कुछ लोग घर आकर सो जाते हैं। हालांकि, जिम के तुरंत बाद सोना सेहत के लिहाज से सही नहीं होता है।
जिम से आने के तुरंत बाद सोने से पाचन तंत्र कमजोर होता है। इसका सीधा असर आपकी पाचन प्रक्रिया पर पड़ता है।
अगर आप जिम से आने के बाद तुरंत सो जाएंगे तो नींद का स्तर खराब हो जाएगा। इससे बचने का एक ही तरीका है कि एक्सरसाइज करने के बाद सोने से परहेज करें।
अगर आप एक्सरसाइज करने के तुरंत बाद सोने चले जाएंगे तो मांसपेशियों की रिकवरी सही से नहीं हो पाएगी। इतना ही नहीं, मसल्स में दर्द भी महसूस हो सकता है।
वर्कआउट के बाद सोने से शरीर में अकड़न महसूस होती है। जब आप सोकर उठेंगे तो शरीर में दर्द भी महसूस हो सकता है।
वर्कआउट के तुरंत बाद सोने का बुरा असर मेंटल हेल्थ पर भी पड़ता है। इससे आपके सोचने-समझने की क्षमता कम होती है।
वर्कआउट करने के तुरंत बाद सोने की आदत है तो इसे समय रहते बदल लें। वरना आपको हार्मोनल असंतुलन का सामना करना पड़ सकता है।
सोने से पहले मेटाबॉलिज्म को सही से संतुलित करना मुश्किल होता है। यही कारण है कि वर्कआउट करने के तुरंत बाद सोने की मनाही होती है।
यहां हमने जाना कि वर्कआउट के बाद क्यों नहीं नहाना चाहिए। ऐसी ही अन्य हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ