ब्राउन राइस में फाइबर भी काफी मात्रा में होता है, फाइबर खून में कोलेस्ट्राल की मात्रा को नियंत्रित करता है, जिससे ह्रदय रोगों का जोखिम कम होता है।
ब्राउन राइस में फैट और कैलोरी की मात्रा कम होती है। इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा मौजूद होता है। ब्राउन राइस के सेवन से वजन कंट्रोल में रहता है।
ब्राउन राइस में लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है जो ब्लड शुगर के स्तर को कम रखने में मदद करता है। इसका सेवन डायबिटीज में लाभदायक हो सकता है।
ब्राउन राइस एंटी आक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। इसका सेवन हमें कई बीमारियों की चपेट में आने से बचाता है।
ब्राउन राइस स्किन के लिए भी फायदेमंद होता है। इसके पानी से चेहरे को रूई की मदद से साफ किया जाए तो टैनिंग, झुर्रियां, पिंपल्स जैसी समस्या दूर होती है।
ब्राउन राइस कैंसर की रोकथाम भी करता है। ब्राउन राइस में भरपूर मात्रा में एंटीआक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो कई तरह के कैंसर के खतरे को कम करने में मददगार होते हैं।
ब्राउन राइस में प्रोटीन, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, मैग्नीशियम जैसे तत्व होते हैं। इसलिए इसका सेवन बच्चों के विकास में भी मददगार साबित होता है। बच्चे स्वस्थ भी रहते हैं।